जयपुर (राजस्थान News): राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही भाभी से चल रहे अवैध संबंधों के आड़े आ रहे चचेरे भाई की बेहद खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तो भाई को शराब पिलाने के बहाने रेलवे ट्रैक पर बुलाया और चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। हद तो तब हो गई जब ट्रेन की टक्कर के बावजूद भाई जीवित बच गया, तो आरोपी ने पत्थर और लोहे की रॉड से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
शराब पार्टी के बहाने रची गई खौफनाक साजिश
Jaipur Police के अनुसार, 30 अक्टूबर की सुबह बिंदायका थाना क्षेत्र के धानक्या-शयोसिंहपुरा रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान मृतक की पहचान 34 वर्षीय श्रवण सिंह के रूप में हुई, जो मकराना में रेलवे ठेकेदार के अधीन कार्य करता था।
मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 29 अक्टूबर को Karwa Chauth के दिन श्रवण अपने छोटे चचेरे भाई भवानी (उर्फ कालू) के साथ मकराना से अपने गांव लौटने के लिए निकला था। लेकिन दोनों रास्ते में ही फुलेरा स्टेशन पर उतर गए और लिफ्ट लेकर शाम के समय धानक्या पहुंचे। वहां रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों ने शराब पीना शुरू किया।
ट्रेन की टक्कर के बाद भी बची जान, तो पत्थर से कुचला
आरोपी भवानी ने योजना के तहत जैसे ही सामने से ट्रेन आती देखी, श्रवण को पटरी की तरफ धक्का दे दिया। ट्रेन का झटका लगने से श्रवण दूर जा गिरा, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पास में पड़े भारी पत्थर और लोहे की छड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी।
हादसे का रूप देने की नाकाम कोशिश
Jaipur Murder Case को महज एक रेल हादसा दिखाने के लिए आरोपी ने श्रवण के बैग और चप्पलें शव से काफी दूर फेंक दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद मृतक की पत्नी (अपनी प्रेमिका) को फोन पर हादसे की झूठी जानकारी दी और मौके से फरार हो गया।
Read More: ठाणे में दर्दनाक सुसाइड, फैमिली ने लगाया मारपीट का आरोप
पुलिस जांच में अवैध संबंधों का खुलासा
मामले की तहकीकात के दौरान Jaipur Crime Branch और स्थानीय पुलिस को पता चला कि आरोपी भवानी का अपनी ही भाभी (श्रवण की पत्नी) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। श्रवण को इस अनैतिक संबंध की भनक लग चुकी थी, जिससे घर में विवाद बढ़ गया था। इसी रंजिश के चलते भवानी ने भाई को रास्ते से हटाने का यह खौफनाक प्लान बनाया।
फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भवानी उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



