सर्जरी और धातु प्लेटों की जरूरत खत्म, शरीर में घुलने वाली ग्लू
बीजिंग, 14 सितंबर 2025: टूटी हड्डियों को जोड़ने का तरीका अब बदलने वाला है। चीन के वैज्ञानिकों ने ‘Bone-02’ नाम की एक खास ग्लू बनाई है, जो सिर्फ 2 से 3 मिनट में टूटी हड्डियों को जोड़ देती है। यह ग्लू शरीर में धीरे-धीरे घुल जाती है, जिससे सर्जरी या धातु की प्लेट और स्क्रू की जरूरत नहीं पड़ती। यह खोज हड्डी टूटने के इलाज को आसान और तेज बना सकती है।
कैसे काम करती है Bone-02?
चीन के झेजियांग प्रांत में वैज्ञानिकों ने समुद्री जीव सीप (Oyster) से प्रेरणा लेकर इस ग्लू को बनाया। सीप पानी में चट्टानों से मजबूती से चिपकते हैं। उसी तरह Bone-02 खून से भरे माहौल में भी हड्डियों को जोड़ देती है। यह ग्लू 400 पाउंड तक दबाव झेल सकती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। खास बात यह है कि जैसे-जैसे हड्डी ठीक होती है, यह ग्लू शरीर में घुल जाती है, जिससे दूसरी सर्जरी की जरूरत नहीं रहती।
ये भी पढ़ें:फिनलैंड में भारतीयों के लिए स्थायी निवास का मौका
150 मरीजों पर सफल टेस्ट
वैज्ञानिकों ने 150 से ज्यादा मरीजों पर Bone-02 का टेस्ट किया, और नतीजे शानदार रहे। जहां पहले सर्जरी में घंटों लगते थे, वहां इस ग्लू ने 3 मिनट से भी कम समय में हड्डियां जोड़ दीं। इससे इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्लू जल्द ही पुरानी सर्जरी और धातु प्लेटों की जगह ले सकती है।
भविष्य की उम्मीद
हड्डी टूटने का दर्द और लंबा इलाज अब अतीत की बात हो सकता है। Bone-02 को और बड़े पैमाने पर टेस्ट करने की तैयारी है। अगर यह सफल रही, तो हड्डियों के इलाज में क्रांति आ जाएगी।
ये भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान का ट्रेनिंग ओवरलैप: दुबई में एशिया कप का रोमांच चरम पर



